Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    September 6, 2026

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    September 6, 2026

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    • IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं
    • अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर में इस साल समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री

    बस्तर में इस साल समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 20, 2024Updated:May 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. इस साल मानसून की दस्तक समय से पहले हो सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार मानसून के केरल पहुंचने की संभावित तारीख तय तिथि से एक दिन पहले यानि 31 मई को हो सकती है। ऐसे में 10 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की तय तिथि से एक या दो दिन पहले आने होने की संभावना जताई जा रही है।

    Read Also- कल से यहां एक टाइम मिलेगा पीने का पानी

    दो द्रोणिका के असर से वर्तमान में प्री-मानसून सीजन में बारिश हो रही है। वहीं 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी। नौतपा में भी अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं। यही नहीं, मानसून की दस्तक के बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में करीब 106 प्रतिशत बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहे हैं इस साल तय तारीख से एक दिन पहले मानसून केरल पहुंच सकता है।

    Read Also- जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, जानिए कब दस्तक देगा मानसून

    25 से नौतपा, साथ-साथ तेज हवा व बारिश के आसार भी दिख रहे
    इधर 25 मई से नौतपा शुरू होगा जो 2 जून तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही गर्मी बढ़ेगी। इस साल सूर्य 25 मई को सुबह 3.16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 2 जून तक यहीं रहेंगे। 7 जून से सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे। सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, उतने दिन पृथ्वी पर अत्यधिक गर्मी होती है। इस साल नौतपा में तेज हवा व बारिश की संभावना भी बनी है। जहां प्रचंड गर्मी पड़ेगी, वहीं साथ-साथ बारिश के आसार भी बने हुए हैं।

    Read Also- यहां कोविड-19 के नए वेरिएंट FLiRT के 91 मामले आए सामने, जानिए इसके लक्षण

    ऐसा माना जाता है कि नौतपा में जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है, आने वाला मानसून उतना अच्छा होता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किमी और पूर्वी उत्तरप्रदेश से मराठवाड़ा तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर अलग-अलग दो द्रोणिका बनी हैं। इन्हीं के कारण शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जो 28 मिमी दर्ज की गई। वहीं सोमवार को भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिख रहे हैं। सुकमा जिले में शनिवार को सबसे ज्यादा 64.7 बारिश हुई। सुकमा में सबसे ज्यादा 120.3 मिमी बारिश हुई। वहीं तोंगपाल में 50.6, छिंदगढ़ में 90.2, गादीरास में 32.7 और कोंटा में 29.8 मिमी बारिश हुई

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Bastar news bastar news chhattisgarh bastar news in hindi bastar news today breaking news cg monsoon news chhattisgarh monsoon news chhattisgarh news chhattisgarh weather news cold waves in bastar news latest news latest news in cg latest news in chhattisgarh latest news in hindi latest news rain in bastar madhya pradesh news monsoon news monsoon news in chhattisgarh news in hindi today news weather changes in bastar news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.