Khabarwaad Raipur: देश के कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। दक्षिण भारत में कई राज्यों के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन सबके बीच प्रदेश के लोगों को जल्द इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से ये साफ नजर आ रहा हैं। ऐसे में जल्द ही लोगों को गर्मी से भी मिलेगी। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश भर में मंगलवार यानि आज येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावनाएं हैं।




