Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, दो के पंजीयन निरस्त
    • ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा
    • चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित
    • ‘हनुमान अंश’ पर CM साय का बड़ा ऐलान, फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सरकार करेगी विचार
    • शशिकांत के इलाज के लिए आगे आए CM साय, एम्स में भर्ती कराया, 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Murder in film style: पड़ोसी को मारकर किचन में गाड़ा, 6 महीने बाद ऐसे खुला हत्या का राज

    Murder in film style: पड़ोसी को मारकर किचन में गाड़ा, 6 महीने बाद ऐसे खुला हत्या का राज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 28, 2024Updated:May 28, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Murder in film style

    Murder in film style: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में फिल्म दृश्यम जैसी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। किराएदार ज्योतिषी ने गर्लफ्रेंड के पति को मारकर किचन में गाड़ दिया। लाश को प्लास्टिक से कई लेयर में लपेटा ताकि बदबू बाहर न आए। पुलिस ने मृतक की टीचर पत्नी और ज्योतिषी को हिरासत में लिया है। मृतक यूपेश चंद्राकर 8 दिसंबर 2023 से लापता था। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली के लोहानी बिल्डिंग का है। सोमवार की देर शाम कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफन लाश को खोद कर निकाला गया। वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    FIR के 6 महीने बाद तक पुलिस से नहीं मिली पत्नी
    Murder in film style:
    दरअसल, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिरकोनी निवासी यूपेश चंद्राकर 8 दिसंबर 2023 से लापता था। उसकी पत्नी शिक्षिका ज्योति चंद्राकर ने 10 दिसंबर 2023 को सिटी कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पिछले 6 महीने से पत्नी देविका चंद्राकर अपने पति की कोई खोज-खबर नहीं ली।

    Read Also- कार ने बाइक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर, पति MP तो पत्नी गिरी UP में, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

    आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा
    महासमुंद पुलिस को शक हुआ। इसी बीच एक पुख्ता इनपुट मिलने के बाद लोहानी बिल्डिंग में किराएदार मुकुंद त्रिपाठी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस बीच आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी की साजिश को पुलिस समझ चुकी थी। मुकुंद त्रिपाठी से सख्ती से पूछताछ की।

    ज्योतिष का काम करता था आरोपी
    Murder in film style:  इस दौरान आरोपी मुकुंद त्रिपाठी ने एक एक कर सारे राज उगल दिए। आरोपी ने बताया कि वह ज्योतिष का काम किया करता था। मृतक की शिक्षिका पत्नी ज्योति चंद्राकर का भी आना जाना था। इन सब बातों से यूपेश चंद्राकर नाराज रहता था। पत्नी को रोक-टोक करता था। इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

    Read Also- सुकमा के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज

    4 फीट गड्ढा खोदकर लाश को गाड़ा
    आरोपी ने बताया कि यूपेश चंद्राकर की हत्या कर लाश को लोहानी बिल्डिंग स्थित किराए के मकान में दफनाया है। किचन और बाथरूम के बीच खाली स्थान पर 4 फीट गड्ढा खोदा। उसकी लाश को प्लास्टिक से लपेट कर टेपिंग कर गाड़ दिया। फर्श को पहले जैसे ही सीमेंट से जोड़ दिया।

    40 प्रतिशत डिकंपोज हो चुकी डेडबॉडी
    पुलिस मौके पर पहुंची और दफन लाश को खुदाई कर निकाला। लाश झिल्ली और टेपिंग से पैक होने के कारण 40% डिकम्पोज हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के भाई मनीष चंद्राकर को बुलाया और मृतक की पहचान कराई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    Read Also-  श्रमिको के महंगाई भत्ता में वृद्धि, श्रम आयुक्त ने जारी किया आदेश

    प्रेम-प्रसंग को लेकर जांच कर रही पुलिस
    DSP मोनिका श्याम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। एक आरोपी और मृतक की पत्नी से पूछताछ चल रही है। हत्या को प्रेम संबंध से भी जोड़ कर देख रही है। मारकर दफनाना एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। इस हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस उन सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    film films killing american style memories of murder killer murder murder in the first murder mystery murder mystery movies murder mystery writing tips
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.