Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव को घर के बाहर फेंक दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। घटना सोकोबहरा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Read Also- महिला को अगवा करके बनाया हवस का शिकार, चीखें पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर हुई रिकॉर्ड
Chhattisgarh Crime: मिली जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ के सोकोबहरा गांव की है। मृतिका के ससुर ब्रजभान सिंह ने केल्हारी थाने में आकर सूचना दी कि उसके बेटे महा सिंह ने रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी चंद्रावती (उम्र 22 वर्ष) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read Also- प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Chhattisgarh Crime: इस खौफनाक हत्या के पीछे चरित्र शंका बताई जा रही है। जिसकी वजह से पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। हालांकि, हत्या की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। मृतिका के 2 बच्चे हैं। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। मामले में केल्हारी पुलिस जांच कर रही है।




