Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत

    August 3, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    August 3, 2026

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    • सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गंगा दशहरा के दिन इन चीजों का करें दान, पितरों को मिलेगी शांति..

    गंगा दशहरा के दिन इन चीजों का करें दान, पितरों को मिलेगी शांति..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2024Updated:June 8, 2024 धर्म एवं समाज No Comments3 Mins Read

    हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को पड़ रहा है. गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा का विधान है और इस दिन मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. इस दिन गंगा स्नान को भी बहुत पुण्यकर माना गया है. गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है. इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है, क्योंकि गंगा नदी शिवजी की जटाओं से निकलती हैं. इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन दान करने से पुण्य लाभ होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करता है या फिर गंगाजल का सेवन करता है उसके पापों के साथ-साथ रोग और दोष भी दूर हो जाते हैं. गंगा स्नान करने वाले व्यक्ति के 10 पाप नष्ट हो जाते हैं, जिनमें कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा, निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, चुगली, झूठ बोलना, दूसरों का अहित करना शामिल है।

    शुभ मुहूर्त और संयोग

    पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून 2024 को सुबह 02 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 17 जून 2024 को सुबह 04:45 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व 16 जून को मनाया जाएगा. इस दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त अच्छा माना जाता है. गंगा दशहरा के दिन सुबह 7 बजकर 8 मिनट से सुबह 10:37 तक शुभ पूजा-अर्चना के लिए शुभ मुहूर्त है.इस बार गंगा दशहरा के दिन कुल चार शुभ संयोग अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग सहित हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. इस शुभ मुहूर्त में मां गंगा और भोलेबाबा की आराधना करना और दान-पुण्य के कार्यों का बड़ा महत्व बताया गया है।

    गंगा दशहरा का महत्व

    गंगा दशहरा के दिन दान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे सुखी रहते हैं. ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी गंगा दशहरा के दिन दान करना शुभ माना जाता है. दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गंगा दशहरा दान करने का एक उत्तम अवसर है. इस दिन दान करने से पुण्य लाभ होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद

    सावन में करें अपराजिता के फूल से जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की है धार्मिक मान्यता

    Ekadashi 2026 List: नए साल में कब-कब पड़ेगी एकादशी, देखें पूरी लिस्ट

    अधिकमास 2026: विक्रम संवत 2083 में दो ज्येष्ठ मास, वर्ष बनेगा 13 महीनों का

    2026 में शनि उदय: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए सुनहरा वर्ष

    गढ़फुलझर : जहां पत्थरों में दर्ज है भयना राजवंश का गौरवशाली अतीत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.