KHABARWAAD RAIPUR. दिनांक 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का प्रांतीय चुनाव प्रदेश मुख्यालय में सम्पन्न हुआ था जिसमें रायपुर-रायगढ़-और सरगुज़ा संभाग के संभागीय पदाधिकारियों एवं आम जन द्वारा भुवनेश्वर सदावर्ती को सरगुज़ा संभाग से अध्यक्ष चुना गया है वहीं विजय शंकर विशाल रायपुर संभाग से महामंत्री एवं गोविंद देहरी रायगढ़ संभाग को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वही प्रदेश कार्यकारिणी का भी चुनाव कर गठन किया गया जिसमें युधिष्टिर भोय जगदीश प्रधान एवं नंदकिशोर भोई को उपाध्यक्ष रूप में चुना गया सचिव के रूप में हरिशंकर भोय, तुलसी राम देहरी, युगल किशोर प्रधान चुने गये।
Read Also- विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल? यहां एक क्लिक में पढ़िए…
कोषाध्यक्ष के रूप में रायगढ़ के गोविंद देहरी का चुनाव किया गया। विधि सलाहकार के रूप में सुरेश पात्र सुभाष गुप्ता प्रफ़्फ़ुल प्रधान कर्मचारी सदस्य के रूप में मदन देहरी लक्ष्मीनारायण प्रधान सुधीर प्रधान चुने गये महिला प्रतिनिधि के रूप में मंदाकिनी साहू सुनीता बारीक कलावती भोय मीनाक्षी गुप्ता का चुनाव हुआ। युवा प्रतिनिधि के रूप में भाग्येश साहू एवं कांति कुमार गुप्ता चुने गए ।
रायपुर संभाग के दीपक प्रधान को नये युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया । महिला प्रकोस्ट अध्यक्ष के रूप में संगीता गुप्ता व्यापारी प्रकोस्ठ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डाक्टर हरे कृष्ण प्रधान रायपुर को चुना गया, प्रदेश कार्यकारिणी की गठन प्रक्रिया तीनो संभागों के संभागीय चुनाव होने के पश्चात संभागीय पदाधिकारी के द्वारा किया गया । छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर पंजीयन क्रमांक 2609 के प्रदेश संरक्षक श्री व्यास देव भोई जी श्री हरिचरन प्रधान श्री राधेश्याम प्रधान श्री रक्षपाल गुप्ता आजीवन सदस्य श्री मोहन लाल साहू जी उपस्थित रहे । समिति के आजीवन सदस्य एवं संरक्षक श्री व्यास देव भोई जी के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में पूरे चुनाव का संचालन हुआ।
Read Also- केंद्र में सीट पक्की होने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू, कहा- “मोदी कैबिनेट में स्थान मिलना गौरव की बात”
प्रदेश कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण समारोह दिनांक 16/07/2024 को गदफुलझर बसना स्थित माता रामचंडी के मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ओड़िसा सुंदरगढ़ के श्री गोपाल प्रधान उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलाल सेन भोई ,गजपति बारीक , अग्नि प्रधान बरगड़ भैरव साहू नवापडा उपास्थि रहे कार्यक्रम की अध्याख्यता श्री हरिचरन प्रधान जी ने की उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कोलता समाज के आजीवन सदस्य एवं संरक्षक श्री व्यासदेव भोई जी के द्वारा दी गई है ।




