CG Latest Hindi News: देश को आजाद हुए 76 साल हो गए है। इस दौरान कई विधायक-सांसद बने। वही छत्तीसगढ़ में एक ऐसा ही गांव है जहां पहुंचने में विधायक को 78 साल लग गए। जी हां हम बात कर रहें है धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय से महज 35 किमी दूर बसे रिसगांव क्षेत्र की…
Read Also- राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन 30 जून तक
CG Latest Hindi News: जहां आजादी के बाद पहली बार किसी विधायक ने अपने कदम इस गांव में रखे है। यह गांव नक्सल संवेदनशील तथा पहुच मार्ग न होने पर यहाँ तक पहुंचना किसी भी विधायक के लिए मुश्किल था। खास बात यह है कि अति नक्सल संवेदनशील और टाइगर रिज़र्व का रिसगांव क्षेत्र विकास विहीन क्षेत्र है। जहां न सड़क है न ही बिजली है और तो और न ही कोई मुलभुत सुविधा है।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल से लगाएंगे जनता दरबार
CG Latest Hindi News: ऐसे में रिसगांव क्षेत्र के आश्रित ग्राम करका में नवीन स्कूल के लोकार्पण में विधायक अंबिका मरकाम पहुंची। आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में पहली बार विधायक के पहुचने पर ग्रामीण गदगद हो गए। वहीं उनका स्वागत बाजे–गाजे तथा पारंपरिक नृत्य से किया। यहां विधायक ने स्कूल भवन का लोकार्पण किया है। और गांव में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की है।




