State Sports Decoration Award : खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।
Read Also : चाकू से 8 बार गोदा, बीच बाजार में युवती की हत्या से सनसनी
State Sports Decoration Award : खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए खेल संघों द्वारा राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय को प्रेषित किया जा सकता है। खिलाडी को प्रत्येक वर्ष के लिए पुरस्कार हेतु पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
Read Also : संसद में ओवैसी के जय फिलिस्तीन नारा लगाने पर भड़के टी राजा, कहा- मार-मार कर भगा देंगे, देखिए वीडियो
State Sports Decoration Award : इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण के वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।




