Raipur Breaking News: जिले में आमजनों की समस्याओं का समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साल 2024 दिसम्बर महीने तक विभिन्न जगहों पर यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आवेदन प्राप्त करने का समय 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। दोपहर दो बजे के बाद आवेदन पत्रों का निराकरण की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने शिविर का आयोजन की जानकारी के लिए प्रत्येक ग्राम कोटवारों को गांव में आसपास के साप्ताहिक बाजारों में मुनादी करते रहने का निर्देश दिया है। इससे शिविर स्थल की जानकारी समय पहले सभी ग्रामीणों को हो सके।
Read Also- कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका की खारिज, हेमंत सहित चंद्रप्रकाश जायसवाल की फिर बढ़ी पुलिस रिमांड
Raipur Breaking News: नौ जुलाई दिन मंगलवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फ़रफ़ौद से शुरू होगी और 25 जुलाई दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलौद, सात अगस्त को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरवैया में, 22 अगस्त दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा, चार सितंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (उत्तर), इसी प्रकार 19 सितंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंद्रीय में, आठ अक्टूबर दिन मंगलवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारागांव में, 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में, छह नवंबर दिन बुधवार को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम बहनाकाड़ी में, 21 नवंबर दिन गुरुवार को अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरकेरा में, पांच दिसंबर दिन गुरुवार को धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मांढर में, 19 दिसंबर दिन गुरुवार को तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौद में उपरोक्त शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से किया जाना है।




