Attack on Asaduddin Owaisi House: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर हमले से जुड़ी घटना पर चिंता जताई है। ओम बिरला ने ओवैसी से मुलाकात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Attack on Asaduddin Owaisi House: जानकारी के अनुसार, घटना हाई सिक्योरिटी जोन के सामने होने और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास होने के कारण स्पीकर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को तलब किया है। बता दें कि ओवैसी को संदेह है कि कट्टरपंथी दक्षिणपंथ से जुड़ा एक संगठित गिरोह इस मामले में सक्रिय है, जो उन्हें लगातार धमका रहा है।
Read Also- हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, जमीन घोटाला मामले में ED ने किया था गिरफ्तार…
Attack on Asaduddin Owaisi House: बता दें कि बीते गुरुवार रात एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला किया है। इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनका कहना था कि एक अनजान शख्स ने उनके घर पर काली स्याही फेंकी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
एआईएमआईएम चीफ ने एक्स पर लिखा था, “आज कुछ “अज्ञात बदमाशों” ने मेरे घर पर काली स्याही फेंकी। अब मैं गिनती भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की।”
Read Also- 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए कानून, अब ई-एफआईआर में दर्ज हो सकेगी शिकायत
पीएम मोदी पर लगाया आरोप
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने घर पर हुए हमले को लेकर बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार (28 जून 2024) को कहा कि मेरे घर पर 10 से 15 बार इस तरह की घटना हुई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों को रेडिकलाइज कर दिया है। ओवैसी ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के पास हमारा घर है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। बहुत अफसोस की बात है। हम उम्मीद करते है की डीजीसीए इस मामले में संज्ञान लेगा।




