Dead body of Newborn Girl Found in Well : जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी.
Read Also : अनिल टुटेजा को यूपी लेकर जाएगी STF, मेरठ कोर्ट ने जारी किया वारंट, ढेबर-त्रिपाठी 15 जुलाई तक भेजे गए जेल
Dead body of Newborn Girl Found in Well : जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी. इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.




