Diamond Smuggling: हीरा को खपाने के फिराक में निकले तेन ग्रामीण को साइबर टीम ने दबोच लिया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ तो तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। हीरा की अवैध रूप से परिवहन की सूचना तस्दीक पर समक्ष गवाहन एवं हमराज स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ। जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे, जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ करते हुए तीनों आरोपी की तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य हीरे मिले। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में पुलिस ने कब्ज़ा कर लिया।
Read Also- 20 दिनों से गायब हैं चार बच्चों समेत दो सगी बहनें, बंद हैं मोबाइल, पुलिस को नहीं मिला सुराग
Diamond Smuggling: आरोपियों को धारा 21(4) माइनिंग एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर पिता स्वर्गीय दिकसन ठाकुर उम्र 55 वर्ष, आनंद मरकाम पिता स्वर्गीय दलसाय मरकाम उम्र 35 वर्ष, सदाराम ओटी पिता स्वर्गीय नकुल राम ओटी उम्र 43 वर्ष निवासी घोटपानी थाना छुआ जिला गरियाबंद।




