Healthy Lifestyle: पोषक तत्वों की कमी किसी भी इंसान को बीमार बना सकती है और इस पर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए तो कई बार समस्या गंभीर भी हो जाती है, इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक बैलेंस डाइट लेने को कहा जाता है, जिसमें फलों से लेकर बीज, अलग-अलग तरह के अनाज, दालें, रंग बिरंगी सब्जियां, प्रोबायोटिक फूड्स आदि लेने को कहा जाता है। हालांकि कई बार लोगों को यह शिकायत रहती है कि भरपूर मात्रा में अच्छा न्यूट्रिशन रिच खाना खाने के बाद भी वह बार-बार बीमार हो जाते हैं और शरीर को खाना नहीं लगता है। दरअसल इसके पीछे खुद की ही कुछ गलतियां हो सकती हैं।
Read Also- सालों पुरानी पद्धति से करें चेहरे का इलाज, मुंहासों से मिलेगा झटपट निजात
Healthy Lifestyle: हेल्दी रहने के लिए यह जरूरी तो है ही कि आप ऐसे फूड्स खाएं जो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकें, इसके अलावा यह भी जरूरी है कि खाने खाने के सही नियमों को ध्यान में रखा जाए। कुछ छोटी चीजें नजरअंदाज करने से पोषक तत्वों से भरपूर खाना भी वेस्ट हो सकता है।
Read Also- मानसून में डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए अपनाये ये 5 तरीके
खाना खाने का सही समय करें तय
Healthy Lifestyle: बिगड़े हुए रूटीन में लोग खाना भी टाइम पर नहीं ले पाते हैं और इससे शरीर को काफी नुकसान होता है। हेल्दी खाने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आप नाश्ता करने से लेकर डिनर तक सही समय पर लें। सुबह 7 से 9 के बीच तक नाश्ता करना सही रहता है, जबकि दोपहर में 1 से 2 बजे तक खाना खा लेना चाहिए, वहीं डिनर भी 8 बजे तक करना सही रहता है, ताकि सोने और खाने में दो घंटे का अंतर रहे और खाने को पचने का समय मिले।
खाना खाते ही पानी पी लेने की आदत
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इससे बचना चाहिए, क्योंकि पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और इससे न सिर्फ आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, बल्कि शरीर के पोषण भी बाधा आ सकती है।
Read Also- बारिश में जरा सी लापरवाही, डायबिटीज के मरीज़ों पर पड़ सकती है भारी
खाने के बाद चाय-कॉफी पी लेना
कुछ लोगों को खाना खाने के कुछ देर बाद चाय या फिर कॉफी लेने की आदत होती है, खासतौर पर लोग ऑफिस में काम करते वक्त दोपहर की सुस्ती भगाने के लिए लंच के बाद चाय कॉफी पीते हैं, इससे एसिडिटी होने के साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट आ सकती है।
Read Also- आप भी भूलने लगे हैं चीजें तो रोजाना शुरू करें ये काम, मेमोरी हो जाएगी शार्प
खाने को जल्दी-जल्दी खाना
खाना खाते वक्त पूरा फोकस खाने पर ही रखना चाहिए, दरअसल ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि जब आप खाते वक्त फोन चलाते हैं या फिर टीवी आदि देखते हैं तो ऐसे में या आप ओवर ईटिंग कर लेते हैं या फिर खाना सही से नहीं चबाते हैं। जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत से बचना चाहिए, ताकि शरीर को पूरी तरह से पोषक तत्व ऑब्जर्व करने में मदद मिल सके।




