Naxalites Surrender in Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में एक बार फिर लोन वर्राटू अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां 8 लाख के इनामी नक्सली ने SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
Read Also- पति ने बेरहमी से उतारा पत्नी को मौत के घाट, इस छोटी सी बात से शुरू हुआ था विवाद
Naxalites Surrender in Dantewada: मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली चैतू पीपीसीएम रैंक का था। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दंतेवाड़ा में 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें पांच इनामी नक्सली भी शामिल थे। इनामी सभी नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। इन नक्सलियों पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामले दर्ज थे।
Read Also- जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग हुए बीमार, एक नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप
Naxalites Surrender in Dantewada: बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा आत्म समर्पण के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अब तक 800 से ज्यादा नक्सलियों ने शांति की राह चुन ली है। सुकमा जिले में महिला समेत भी बीते दिनों दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।




