Kabirdham Latest Breaking News: प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय नगरीय निकाय में भी सत्ता परिवर्तन का दौर जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया में कांग्रेस सरकार गिर गई है। यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
Read Also- शातिर बाइक चोर हुआ गिरफ्तार, दिनभर में ड्यूटी और रात में करता था चोरी
Kabirdham Latest Breaking News: दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज वोटिंग हुई है। इस नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद है, जिसमें कांग्रेस व भाजपा के सात-सात और एक निर्दलीय शामिल है। 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षद को अपने साथ में लेकर सत्ता हासिल की थी। आज शुक्रवार को हुए वोटिंग में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 पार्षदों ने वोट दिया है। मात्र 4 पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में वोटिंग किया। इस तरह नपं अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार को पद से हटा दिया है।
Read Also- 17 तुकड़ों में युवक को काटने के मामले में प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Kabirdham Latest Breaking News: आने वाले दिनों में यहां राज्य सरकार द्वारा नए अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर रही। नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।




