Raipur Big Breaking News: रायपुर में दिनदहाड़े थाने के नजदीक कोयला कारोबारी के दफ्तर में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है। वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। यह गाड़ी झारखंड की है। आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है।
Raipur Big Breaking News: यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है। गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे।
Read Also- बाइक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फूटेज से हुई पहचान
Raipur Big Breaking News: बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे, जिसकी JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। शहर के लगभग 10 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।




