MP Suicide News: मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब में एक पुरुष और महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनका शव तैरता मिला जिसके बाद मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उनके शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Read Also- युवक ने परिजनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, हाथ-पैर काटकर शव जलाया
MP Suicide News: जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष स्कूटी से बोट क्लब वाले हिस्से में पहुंचे और तालाब में कूदकर जान दे दी। दोनों के चप्पल भी बाहर में पड़ी मिली है। उनकी गाड़ी भी वहीं पर पार्क की हुई थी। नंबर की जांच के बाद बताया जा रहा है कि मृतक बागसेवनिया इलाके के रहने वाले थे। खबर लिखे जाने तक तालाब में अभी भी दोनों का शव तैर रहा है।
Read Also- अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 2 की मौत
MP Suicide News: मृतिका का नाम प्रिया साहू है। मृतक के नाम की पुष्टि नहीं है है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। मृतकों के परिजनों से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।




