Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    • लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Diarrhea-Malaria Outbreak: छग के इस जिले में बेलगाम हुआ डायरिया-मलेरिया, मरीजों से भर गए CHC, अब तक हो चुकी है 5 लोगों की मौत

    Diarrhea-Malaria Outbreak: छग के इस जिले में बेलगाम हुआ डायरिया-मलेरिया, मरीजों से भर गए CHC, अब तक हो चुकी है 5 लोगों की मौत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Diarrhea-Malaria Outbreak

    Diarrhea-Malaria Outbreak:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बाद भी डायरिया और मलेरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कलेक्टर के अलर्ट जारी करने के बाद भी लगातार नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोटा क्षेत्र में मलेरिया के 16 नए मरीज मिले हैं। वहीं रतनपुर क्षेत्र में डायरिया के 20 मरीजों की पहचान की गई है। मौसमी बीमारी की कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सिम्स, जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपस्वास्थ्य केंद्रों में बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    Read Also-   छग के इस जिले में डायरिया से मचा हाहाकार, एक साथ आये इतने मामले, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग 

    मलेरिया से चार की मौत हो चुकी
    Diarrhea-Malaria Outbreak:  कोटा में मलेरिया तो रतनपुर में डायरिया का प्रकोप चल रहा है। इलाके में बीते 15 दिन से लगातार इनके मरीज मिल रहे हैं। मलेरिया से चार की मौत हो चुकी है। वहीं, डायरिया से भी एक जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका है। अब डायरिया-मलेरिया से निपटने के लिए जिला प्रशासन के अफसर भी मुस्तैद हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।

    Read Also-  कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    कोटा में मलेरिया का कहर जारी
    कोटा में 16 जुलाई से मलेरिया के मरीज मिलने शुरू हुए हैं। 23 जुलाई की स्थिति तक 58 मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को भी कोटा क्षेत्र के प्रभावित गांव में मलेरिया के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। 15 नए मरीज की पहचान की गई है। मंगलवार को ग्राम केंदा में चार, शिवतराई में एक, बेलगहना में एक, चपोरा में चार, बेलगहना के फुलवारीपारा में चार, अमागोहन में एक और शक्तिबेहरा में एक मरीज की पहचान की गई है।

    इन क्षेत्रों में मलेरिया तेज गति से फैल रहा
    Diarrhea-Malaria Outbreak:  मौजूदा स्थिति में कोटा का ग्राम टांटीधार, छुईहा, छीरपारा, परसापानी, लेमर, सिलपहरी, उपका, करहीकछार, पासापानी, उमरिया, नवाडीह, बेहरामुड़ा के साथ अन्य गांव में मलेरिया के मरीज सक्रिय हैं। आशंका है कि इन क्षेत्रों में मलेरिया तेज गति से फैल रहा है। नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

    Read Also-  Raipur Police ने आधे बाल मुंडाकर बारिश में  बदमाशों का निकला जुलूस, युवक का अपहरण कर बेसबॉल बैट से की थी पिटाई…

    रतनपुर में डायरिया के 20 मरीज
    रतनपुर क्षेत्र में डायरिया तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को यहां 20 नए मरीज मिले हैं। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बेड मरीजों से भर गए हैं। शहरी क्षेत्र की स्थिति खराब है। जिला प्रशासन की पूरी टीम रतनपुर में काम कर रही है। डाक्टरों की टीम के साथ ही अधिकारी भी मौके पर रहकर डायरिया फैलने के कारण और उसे रोकने में लगे हैं।

    डायरिया की वजह दूषित पानी का सेवन बना है। ऐसे में क्षेत्र के खराब और लीकेज पाइप लाइन की जांच कर उन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि घरों में साफ पानी की सप्लाई हो सके। साथ ही लोगों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक दवाएं क्षेत्र में बांटी जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    diarrhea cases in bilaspur diarrhea cases in bilaspur news diarrhea in bilaspur diarrhea in bilaspur news diarrhea outbreak in bilaspur diarrhea patients in bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.