Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raipur Police ने आधे बाल मुंडाकर बारिश में  बदमाशों का निकला जुलूस, युवक का अपहरण कर बेसबॉल बैट से की थी पिटाई…

    Raipur Police ने आधे बाल मुंडाकर बारिश में  बदमाशों का निकला जुलूस, युवक का अपहरण कर बेसबॉल बैट से की थी पिटाई…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    Raipur Police

    Raipur Police: रायपुर में युवक का अपहरण कर बेसबॉल बैट से पिटाई करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की टीम उन्हें राजधानी लेकर आई। जहां पुलिस ने बारिश के बीच उनका जुलूस निकाला। जुलूस से पहले बदमाशों का आधा सिर मुंडवाया गया और कपड़े भी फटे हुए थे। उन्हें गुढ़ियारी थाने से रामनगर के कर्मा चौक और बस्ती एरिया तक घुमाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते चारों आरोपी कान पकड़कर यह कहते रहे कि, गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।

    Raipur Police:  बताया जा रहा है कि, आरोपी फरारी के दौरान कई बार इंस्टाग्राम में लाइव भी आए। इसमें वो पार्टी करते दिख रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी भी शेयर की। पुलिस को गुमराह करने के लिए इंस्टाग्राम में अलग-अलग जगहों की तस्वीर शेयर की जा रही थी।

    Read Also-  फ्लाई ओवरब्रिज के रेलिंग से गिरा शराबी युवक, मौके पर हुई मौत

    दिल्ली में मिली लोकेशन
    Raipur Police:  युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में रायपुर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस वारदात का मुख्य आरोपी प्रिंस बागडे था जो साथियों के साथ फरार चल रहा था। पुलिस की 3 टीमों को उसकी तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में भी भेजा गया था। तलाशी के बीच बदमाशों का मोबाइल दिल्ली के एक टॉवर से कनेक्ट हुआ। इसके बाद पुलिस को जैसे ही उनकी लोकेशन मिली तो सभी को दिल्ली से गिरप्तार कर लिया गया। अब आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

    पीटते हुए कहा था- तेरे कारण मुझे जेल जाना पड़ा
    पीड़ित शंकर सिंह ठाकुर ई-रिक्शा चलाता है। 15 जुलाई की रात 10 बजे उसके पास पुराने दोस्त प्रिंस बागडे का फोन आया। उसने मिलने के लिए रामनगर बुद्ध चौक के पास बुलाया। शंकर जब मिलने पहुंचा, तो प्रिंस ने पहले अच्छे से बात की और झांसे में लेकर उसे अपने घर ले गया।

    Read Also-  छग के इस जिले में डायरिया से मचा हाहाकार, एक साथ आये इतने मामले, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग 

    जैसे ही शंकर उसके घर पहुंचा तो प्रिंस ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर शंकर की जमकर पिटाई की। बेसबॉल बैट से पीटने के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि, मारपीट के दौरान प्रिंस ने शंकर को कहा था कि उसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news latest news raipur crime news raipur hindi news raipur latest news raipur news raipur news today raipur police raipur police news raipur today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.