Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Olympics 2024 Medal Tally : अब तक इस देश ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

    Olympics 2024 Medal Tally : अब तक इस देश ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल, भारत इस नंबर पर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2024 trending No Comments4 Mins Read

    Olympics 2024 Medal Tally : पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 का रोमांच इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओलंपिक के दूसरे ही दिन भारत ने एक मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उसका खाता भी खुल गया है। हालांकि अभी तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में कुछ और मेडल भारत के पास आने की पूरी उम्मीद है। हो सकता है कि आज ही कुछ और मेडल भारत के खाते में जुड़ जाएं। इस बीच अगर मेडल टैली की बात करें तो अभी भारत कुछ नीचे है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही कुछ और मेडल लेकर इस लिस्ट में भारत और आगे आ जाएगा।

    Read Also :  गंगरेल बांध के पास मिला शव, हत्या या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

    ओलंपिक मेडल टैली में जापान इस वक्त सबसे आगे 

    पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली की बात की जाए तो इस वक्त जापान सबसे आगे चल रहा है। जापान ने अब तक कुल 7 मेडल अपने नाम किए हैं। अब तक जापान के नाम 4 गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉज मेडल आया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तब चार गोल्ड, दो सिल्वर मेडल जीते हैं। यूएस की बात की जाए तो उसके पास कुल मिलाकर 12 मेडल हैं, लेकिन गोल्ड कम हैं, इसलिए वो ​मेडल टैली में इस वक्त तीसरे स्थान पर है। यूएस ने तीन गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रॉज मेडल अपने नाम किए हैं। मेजबान देश फ्रांस इस वक्त नंबर चार पर है। फ्रांस ने तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीते हैं। उसके पास कुछ मेडल की संख्या आठ है।

    Read Also : प्रदेश के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मेडल टैली में भारत इस वक्त 22वें नंबर पर  

    अब अगर भारत की बात की जाए तो भारत ने दूसरे दिन तक एक मेडल अपने नाम कर लिया था। भारत की मनु भाकर ने शूटिंग में ब्रांज मेडल जीता था, इसके साथ ही भारत का खाता खुल गया है। अगर मेडल टैली की बात की जाए तो भारत का नंबर 22वां है। भले ही आपको लग रहा हो कि भारत काफी नीचे है, लेकिन इस बार के ओलंपिक में 200 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं, उनके बीच 22वें नंबर पर आना भी कोई आसान काम नहीं है। आज भी भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे। अगर एक से दो मेडल आज भी आए तो पूरी उम्मीद है कि ये 22वां नंबर अचानक से कम हो जाएगा और भारत टॉप 10 के लिए भी अपनी दावेदारी पेश करता हुआ दिखाई दे सकता है।

    Read Also : तीसरे दिन भारत को मेडल की उम्मीद, इन खेलों में भारतीय एथलीट पेश करेंगे दावेदारी

    ओलंपिक के तीसरे दिन भारत का शेड्यूल

    बैडमिंटन पुरुष डबल्स (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल – भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे

    बैडमिंटन महिला डबल्स (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे

    शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम क्वालीफिकेशन: मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा – भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे

    शूटिंग में पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडईमान – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे

    महिला 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल: रमिता जिंदल – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे

    पुरुष 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल: अर्जुन बाबुता – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे

    पुरुष पूल-बी मैच: भारत बनाम अर्जेंटीना- भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे

    बैडमिंटन पुरुष सिंगल (ग्रुप मुकाबला): लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी – भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे

    आर्चरी पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव – भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे

    महिला सिंगल टेबल टेनिस (राउंड ऑफ 32): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग – भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    khas khabar olympics 2024 Olympics 2024 Medal Tally parise olympics spots
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.