Vishnudev Sai Jandarshan : महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने आज रायपुर स्थित शासकीय आवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश से आए हुए आम जन की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु अधिकारियों को आदेश दिए |
Read Also : झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 2 की मौत, कई लोग घायल
इस दौरान ग्राम बदना चूआ विकासखंड पंडरिया जिला कबीरधाम से आए हुए आदिवासी भाई बहनों की समस्या सुनी और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े जी ने कहा जनसेवा ही हमारा परम् धर्म है और हम आमजन के जीवन में खुशियां लाने के संकल्पित हैं..प्रतिबद्ध हैं।
Read Also : जानिए वास्तु के अनुसार आपका आज का दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप इसे और बेहतर बना सकते हैं
हमारी सरकार का ध्येय यह है प्रदेश की अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण हो,विष्णु के सुशासन में सशक्त नारी सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना है।
हमारी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही खुश हैं जनता खुश है..सबके मुखारबिंद में बस एक ही आवाज है विष्णु के सुशासन में संवर रहा छत्तीसगढ़….
Read Also : सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो, पुल पार करते हुए उफनती नदी में बहा युवक, मौत को छूकर टक से आया वापस
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश के किसी भी वर्ग के लोगों को समस्या ना हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी जनप्रतिनिधियों की है | त्वरित निराकरण के निर्देश देने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री राजवाड़े का आभार व्यक्त किया |




