Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Jharkhand Train Accident : झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 2 की मौत, कई लोग घायल

    Jharkhand Train Accident : झारखंड में बड़ा रेल हादसाः चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए, 2 की मौत, कई लोग घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Jharkhand Train Accident : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा रेल हादसा हुआ है। मुंबई-हावड़ा मेल की 20 बोगियां पटरी से उतर गईं। डिरेल हुए डिब्बे बगल वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना मंगलवार सुबह 3.43 बजे की बताई जा रही है। हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।

    Read Also : जानिए वास्तु के अनुसार आपका आज का दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप इसे और बेहतर बना सकते हैं

    चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।

    घटना की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी।SER के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुंबई-हावड़ा मेल के कई डिब्बे बाराबंबो के पास पटरी से उतर गए। दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए और उन्हें बाराबंबो में चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। राहत-बचाव अभियान अभी जारी है।

    Read Also : सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो, पुल पार करते हुए उफनती नदी में बहा युवक, मौत को छूकर टक से आया वापस

    मालगाड़ी से टकराई ट्रेन
    जानकारी के अनुसार, हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस की लगभग 20 बोगियां पटरी से उतर गईं और इसके बाद वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे ने खुद पुष्टि की है कि इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें चक्रधर रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है।

    Read Also:  ये 5 संकेत बताते हैं आपका Thyroid Levels बढ़ने वाला है! तुरंत कंट्रोल करना है जरूरी

    हादसे की वजह साफ नहीं
    झारखंड के चक्रधरपुर में हुए इस रेल हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि हादसा भयंकर है। इसकी वजह क्या रही, अभी यह साफ नहीं हो सका है। एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे के समय बगल वाली पटरी पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। बेपटरी हुईं बोगियां उसी मालगाड़ी से जा टकराईं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jharkhand breaking jharkhand news jharkhand today news Jharkhand Train Accident today big news train accident
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.