Motorola edge 50 : मोटोरोला का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. दावा है कि यह आईपी68 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है. नए मोटो फोन में 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है. सोनी का कैमरा सिस्टम दिया गया है और यह वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. Motorola edge 50 को 30 हजार रुपये से कम दाम में लाया गया है. इसे ऑनलाइन लिया जा सकेगा. आइए जानते हैं फोन की कीमत और डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस.
Read Also : CG Cyber Crime News: प्रदेश के IAS अफसर के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया फेक वाट्सएप, कलेक्टरों को भेजे कई मैसेज
Motorola Edge 50 की पहली सेल
Motorola Edge 50 की पहली सेल 8 अगस्त को लाइव होगी. फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है. फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है.
Motorola Edge 50 की कीमत
Motorola Edge 50 को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि मोटोरोला का यह फोन बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा. फोन Axis Bank Credit Card और IDFC Bank Credit Card के साथ 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
Read Also : MP News Today: बेटे की चाह में बाबा के चक्कर में फंसी 7वीं बार की गर्भवती महिला, सीवियर एनीमिया की हुई शिकार
धांसू डिस्प्ले
Edge 50 में कंपनी ने 6.7 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया है. फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही, इसके डिस्प्ले में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में कंपनी ने MIL-810H मिलिट्री ग्रेड बेहद पतले बॉडी का इस्तेमाल किया है.
फूल वाटरप्रूफ बॉडी
यही नहीं, कंपनी ने फोन के डिस्प्ले में स्मार्ट वाटर टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से आप फोन को पानी में डुबाकर भी यूज कर सकते हैं. यही नहीं, फोन IP68 रेटेड है यानी पानी में डूबने से, धूल या मिट्टी की वजह से यह खराब नहीं होगा. इसे आप एक रग्ड फोन की तरह यूज कर सकते हैं.
Read Also : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चरण पादुका योजना को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- ये माफिया राज वाले लोग हैं…
पावरफुल परफॉर्मेंस
मोटोरोला के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 68W USB Type C टर्बो चार्जिंग फीचर मिलेगा. यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, NFC, GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Read Also : इलाज के लिए जा रहे DVCM कमांडर व ग्रामीण को जवानों ने किया गिरफ्तार, प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने पुलिस पर लगाया आरोप
जबरदस्त कैमरा फीचर
Motorola Edge 50 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है. इसके साथ 10MP का टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा.




