CG Crime News: कोरबा जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बेटे ने दो सौ रुपये मांगे थे, न देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरतार कर लिया है। 200 रुपए नहीं मिलने पर पुत्र ने पिता से विवाद किया था और ईंट-पत्थर से मारकर जमीन पर गिरा दिया था। बेहोश होने पर पिता को कुआं में डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा चौकपारा की है।
Read Also- राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ली परिचयात्मक बैठक, इन मुद्दों पर दिया जोर
CG Crime News: पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब घटना हुई थी। पुलिस ने परिवार से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आरोपी महेंद्र अगरिया को गिरतार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सोमवार को भवन सिंह अपने दामाद बोधराम के साथ खाली मकान के झोपड़ीनुमा स्थल में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच महेंद्र उर्फ महेश राम अगरिया पहुंचा। उसने अपने पिता से 200 रुपए की मांग किया।
Read Also- नई रेल लाइन और दोहरीकरण के कारण रद्द हो रही ट्रेनें, जल्द मिलेगी परेशानियों से निजात
CG Crime News: इसे लेकर भवन सिंह और उसके पुत्र महेंद्र के बीच विवाद हुआ। महेंद्र ने ईंट और पत्थर से पिता को मारा। चोट लगने से भवन सिंह जमीन पर गिर गया। वह बेहोश हो गया। इसके बाद महेंद्र ने पिता को उठाकर पास स्थित बाड़ी के कुआं में फेंक दिया। उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी इधर-उधर छिप रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर महेंद्र को पकड़ लिया। उस पर पिता की हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि घटना से पहले महेंद्र ने अत्यधिक शराब पी थी।




