Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम शुरू होते ही लोग बीमार होना शुरू हो जाते है। ऐसे में अक्सर डॉक्टर और घरवाले स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की सहल देते है। क्योकि बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में आज हमको बरसात में किन सब्जियां का सेवन करना चाहिए उसकी जानकारी देने जा रहे है। जो की न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद करता है। तो चलिए जानते है कौन सी है वि सब्जियां
कौनसी सब्जियां मॉनसून में खानी चाहिए
करेला
बरसात के मौसम में जिन सब्जियों को खाना अच्छा रहता है उनमें करेला शामिल है। करेले कई तरह के पैरासाइट्स और जीवाणुओं को दूर करते हैं जिनसे आंतों को नुकसान होता है। इसके अलावा करेले खाने पर पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है।
Read Also- क्या बारिश में भीगने से खत्म हो जाते हैं फोड़े और फुंसियां? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर…
परवल
परवल की सब्जी भी इस मौसम के लिए अच्छी है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इसमें माइक्रोबियल गुण भी होते हैं।
मूली
मूली पेट को स्वस्थ रखने के लिए इस मौसम में खाई जा सकती है। यह सर्दी और जुकाम को दूर रखने में भी सहायक है।
लौकी
बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में लौकी जरूर शामिल करें। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो गर्मी से राहत दिलाने के साथ मानसून की बीमारियों से आपको बचाने में बेहद मददगार है। लौकी सेहत का खजाना है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
Read Also- बढ़ती उम्र के बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें अलसी के बीज, ग्रोथ होगी अच्छी
बीन्स
बारिश के मौसम में खेतों में बीन्स आ जाती हैं। दरअसल, बीन्स लता वाली सब्जियों (creeper vegetables) में आता है और इन्हें खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये जमीन से ऊपर रहते हैं और इसलिए बारिश में बचे हुए रह जाते हैं। आप बीन्स को सब्जी, भजिया और पुलाव में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लोबिया
लोबिया एक फलीदार सब्जी है और बारिश के मौमस में आपको ये आराम से मिल जाएंगी। आप इसे आराम से बना खा सकते हैं। इसके प्रयोग आप सूप से लेकर सब्जी तक में कर सकते हैं। ये सेहत के लिए भी अच्छा है।
भींडी
भींडी को लेकर कुछ लोगों को मत ये है कि ये गर्मी वाली सब्जी है लेकिन, क्या नहीं है। भींडी आपको इस बरसात के मौसम में भी मिल जाएगी। भींडी को आप कई प्रकार की सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read Also- रोज केले खाने वालों के लिए बुरी खबर…
तुरई
तुरई आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पानी से भरपूर सब्जी इस मौसम में आपको आरान से मिल जाएगी। तो, बाजार जाएं तो इन सब्जियों का ज्यादा चुनाव करें। ये बाकी तुलना में सस्ते हो सकते हैं और इन्हें खाना भी फायदेमंद हो सकता है।
ब्रोकली
ब्रोकली विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस सब्जी में मौजूद पोषक तत्व मानसून के दौरान होने वाले संक्रमणों से बचाते हैं।




