Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Red Meat Side Effects: रेड मीट खाने वाले हो जाए सावधान, हो सकती है भूलने की बीमारी, रिसर्च में खुलासा

    Red Meat Side Effects: रेड मीट खाने वाले हो जाए सावधान, हो सकती है भूलने की बीमारी, रिसर्च में खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 8, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Red Meat Side Effects

    Red Meat Side Effects: रेड मीट खाने वाले सावधान हो जाएं। प्रोसेस्‍ड रेड मीट से बने बर्गर, पिज्‍जा या सैंडविच खाना खतरनाक है। हाल ही में एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि रेड मीट खाने से भूलने की बीमारी डिमेंशिया हो सकता है। अल्‍जाइमर एसोसिएशन इंटरनेशनल कॉन्‍फ्रेंस की इस रिसर्च में बताया गया कि ज्यादा प्रोसेस्‍ड रेड मीट खाने वालों में डेमेंशिया का खतरा काफी ज्यादा है। जानिए रेड मीट और डिमेंशिया में क्या संबंध है…

    रेड मीट खाने से डिमेंशिया क्यों हो रहा है
    Red Meat Side Effects:  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोसेस्ड रेड मीट और डेमेंशिया के बीच संबंध हो सकता है। सॉस और बेकन जैसी चीजों में फैट और कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है, जिसे ज्यादा खाया जाए तो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के प्लाक जमा होने का खतरा रहता है। इससे धमनियों का संकुचन यानी एथेरोस्क्लेरोसिस हो सकता है और दिमाग में ब्लड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इससे ब्रेन के सेल्स को ऑक्सीजन और पर्याप्त मात्रा में न्‍यूट्रिशन नहीं मिल पाता है, जिससे डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है।

    Read Also-  बारिश में इन सब्जियां का सेवन करना है फायदेमंद, आज ही डाइट में करें शामिल, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    रेड मीट खाने से डिमेंशिया का खतरा कितना ज्यादा
    इस रिसर्च में 130,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। जिसमें पाया गया कि रोजाना प्रोसेस्ड मीट खाने वालों में डिमेंशिया का खतरा 14% ज्यादा था। वहीं हर दिन नट्स खाने वालों में इस बीमारी का जोखिम 20 प्रतिशत तक कम मिला।

    रेड मीट से इन खतरनाक बीमारियां का भी रिस्क
    Red Meat Side Effects:  रेड मीट खाने से हार्ट डिजीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती है। इससे ब्‍लड वेन्‍स डैमेज भी हो सकते हैं और शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ सकता है। क्रोनिक सूजन और ब्‍लड वेन्‍स में खराबी डिमेंशिया की वजह बन सकती है।

    Read Also-  क्या बारिश में भीगने से खत्म हो जाते हैं फोड़े और फुंसियां? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर…

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मांस को ग्रिलिंग, फ्राइंग या ब्रॉयलिंग जैसे मेथड से पकाते हैं तो हेटेरोसाइक्लिक एमाइन्स (HCAs) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) जैसे खतरनाक केमिकल्स बनने लगते हैं, जो दिमाग में ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस और सूजन का कारण बन सकते हैं। इससे सेल्स डैममेज होती हैं और ब्रेन पर तेजी से एजिंग होने लगती है। जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों जैसे अल्जाइमर और डेमेंशिया का रिस्क बढ़ सकता है।

    डिमेंशिया से कैसे बचें
    इस रिसर्च में बताया गया है कि प्रोसेस्ड रेड मीट की बजाय अगर रोजाना नट्स और फलिया खाईं जाएं तो डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है। इन दोनों में महत्वपूर्ण पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्रेन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    effects of red meat red meat effects red meat side effects side effects side effects of side effects of meat side effects of red meat side effects of red meat in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.