Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bilaspur Crime News: फर्जी क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घरों में चोरी, दो महिला गिरफ्तार

    Bilaspur Crime News: फर्जी क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घरों में चोरी, दो महिला गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 22, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    Bilaspur Crime News: बिलासपुर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घरों में चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने की। घटना 13 अगस्त 2024 को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्टी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा रात को 9 बजे राजनांदगांव से घर लौटे तो उन्हें पता चला कि दिन में दोपहर 12 से 1 बजे के बीच चार पुरुष और दो महिलाएं उनके घर में घुसी थीं। ये लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर गले में परिचय पत्र लटकाए हुए थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाते हुए कहा कि अगर वे हिलीं तो उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद वे घर में रखी एक पेटी को ढूंढने लगे। यह पेटी विद्या प्रकाश पाण्डेय नाम के व्यक्ति की थी, जिसे उसने कृष्ण कुमार मिश्रा के घर में रखवाया था। पेटी में बड़ी मात्रा में जमीन बेचने से मिली नकदी और जमीन के कागजात थे। आरोपी पेटी को लेकर वहां से फरार हो गए।

    Read Also- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

    Bilaspur Crime News: घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण कुमार मिश्रा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसीसीयू टीम और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मिलकर पूरे शहर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान संदिग्धों के हुलिए और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान हो सकी। सूचनाओं के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और गिरोह की दो महिला सदस्यों, सिंधु वैष्णव (25) और रानी बैरागी (30) को गिरफ्तार कर लिया। सिंधु वैष्णव के पास से 20 लाख रुपये और रानी बैरागी के पास से 10 लाख रुपये बरामद किए गए।

    Read Alos- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में करंट फैलने से मचा हड़कंप, शिक्षकों ने छात्रों को सुरक्षित निकाला बाहर

    Bilaspur Crime News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, उमेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। अब उनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एसीसीयू टीम, सिरगिट्टी थाना पुलिस, और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए टीम की सराहना की है और उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस अवसर पर शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सीसीटीवी कैमरों से न केवल अपराधियों की पहचान आसान होती है, बल्कि वे अपराध की घटनाओं को रोकने में भी सहायक होते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime bilaspur crime news bilaspur in hindi news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news in hindi bilaspur news today crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.