Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही रायपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दें कि कल सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली थी। जिससे लोग उमस से परेशान हो गए थे। लेकिन शाम में कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Read Also- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की बड़ी घोषणा, कहा- 900 करोड़ की लागत से किया जायेगा नगरीय निकायों में शहरी अधोसंरचना को मजबूत
Chhattisgarh Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट है। बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
Read Also- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में करंट फैलने से मचा हड़कंप, शिक्षकों ने छात्रों को सुरक्षित निकाला बाहर
Chhattisgarh Weather Update Today: बता दें कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 811.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 443.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 811.0 मिमी, बलरामपुर में 1170.0 मिमी, जशपुर में 656.1 मिमी, कोरिया में 826.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 820.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।




