Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 25, 2026 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायपुर। खारून नदी किनारे सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस पेट्रोलिंग और कमिश्नरेट व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर कथित तौर पर घबराए 19 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी, जिसकी डूबने से मौत हो गई।

    मृतक की पहचान रोशन नडार के रूप में हुई है, जो रामनगर, गुढ़ियारी का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक रोशन अपने साथी यशवंत साहू के साथ खारून नदी किनारे मौजूद था। तभी इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस को देखकर रोशन अचानक घबरा गया और नदी में कूद गया।

    घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मृतक के साथी यशवंत साहू ने बताया कि उसने आसपास के लोगों की मदद से रोशन को नदी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार ने आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाने की गंभीर कोशिश करने के बजाय वीडियो बनाने में समय गंवाया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू शुरू किया जाता, तो रोशन की जान बच सकती थी।

    स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस वाहन देखकर एक युवक इतना भयभीत क्यों हो गया कि उसने नदी में छलांग लगा दी। वहीं कुछ लोग इसे कमिश्नरेट प्रणाली के बढ़ते डर से जोड़कर भी देख रहे हैं।

    फिलहाल पुरानी बस्ती और डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    रोशन की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है। यह महज हादसा था या डर की वह तस्वीर, जिसने एक युवक की जान ले ली?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायपुर में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस-समितियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात पर मंथन

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    वक्फ अधिकरण के आदेश के बाद एक्शन, सदर बाजार की संपत्ति खाली कराने नोटिस चस्पा

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.