Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    May 25, 2026

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    May 25, 2026

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 25, 2026 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

    वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच अभयारण्य अंतर्गत ग्राम दोंद में 55 वर्षीय जहरु राम नेताम पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। वहीं शासन के नियमानुसार आगे की क्षतिपूर्ति राशि भी दी जाएगी।

    बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी पिछले कुछ दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास लगातार विचरण कर रहा था। खेत-खलिहानों की ओर उसकी आवाजाही भी देखी जा रही थी। रविवार को हाथी ग्राम दोंद क्षेत्र तक पहुंच गया, जिसके बाद वन विभाग, हाथी मित्र दल और ग्रामीणों ने मिलकर सतर्कता के साथ उसे आबादी वाले क्षेत्र से ट्रैक किया। बाद में हाथी जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया।

    घटना के बाद वन विभाग ने मुड़पार, दोंद, सुरबाय, पांडादाह, गुढ़ागढ़, भिभौरी, बफरा, बार और हरदी सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। गांवों में मुनादी और अलर्ट सिस्टम के जरिए लोगों को हाथी की गतिविधियों की जानकारी लगातार दी जा रही है।

    वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाथी दिखाई देने पर उसे उकसाने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें। साथ ही लोगों से अकेले जंगल या हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा गया है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.