Sarkari Naukri 2024: मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। जहां पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती की जाएगी। इसके जरिए बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के शिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके अलावा जनजाति बाहुल्य गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।
Read Also- भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी
सरकारी नौकरी में युवाओं की होगी सीधी भर्ती
Sarkari Naukri 2024: मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्री डॉ. विजय शाह की ओर से घोषणा की गई है कि प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों के युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के बहुलता वाले जिलों के पांच गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार और आंगनवाड़ियों की स्थापना होगी।
हमारा संकल्प – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास
गत दिवस गैस राहत संचालनालय के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन- मन) की वर्तमान प्रगति पर चर्चा की व प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों – बैगा, भारिया एवं सहरिया – pic.twitter.com/xRv0Us5tHa
— Dr. Kunwar Vijay Shah (@KrVijayShah) August 23, 2024
भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sarkari Naukri 2024: भोपाल गैस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के एक हजार युवाओं को रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मैपसेट) के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। जिसमें कंप्यूटर और पैरा मेडिकल जैसे कोर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आदिवासी विकासखंडों में सीएम राइज स्कूलों के दूसरे चरण में छात्रावास सुविधा देने पर भी विचार कर रही है।




