CG VYAPAM Exam 2024: व्यापंम द्वारा रविवार यानि 25 अगस्त को धमतरी शहर में प्रयोगशाला परिचारक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पॉली में होगी। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक प्रयोगशाला परिचारक की परीक्षा होगी। इसके लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
Read Also- नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को जल्द मिलेगा नाम, साय सरकार ने नामकरण के लिए गठित की कमेटी
ये-ये चीजे लाना अनिवार्य
CG VYAPAM Exam 2024: इस परीक्षा में 3811 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा 8 केन्द्रों में होगी, जिसमें 2974 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पीजी कालेज की प्राचार्य एवं समन्वयक डॉ श्रीदेवी चौबे ने बताया कि प्रथम पॉली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में सुबह 9.30 बजे तथ द्वितीय पॉली की परीक्षा में दोपहर 1.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी परीक्षा केन्द्र लाने के लिए कहा गया है। इसके बिना परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Read Also- छत्तीसगढ़ में तोता पालने वालों को हो सकती है जेल, DFO ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा- चिड़ियाघर में कराएं जमा
प्रथम पॉली के लिए 10 पर्यवेक्षक नियुक्त
CG VYAPAM Exam 2024: परीक्षा संचालन के लिए समन्वयक केन्द्र एवं नोडल केन्द्र व्दारा प्रथम पॉली में 10 एवं व्दितीय पॉली में 8 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन व्दारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था केन्द्रों के लिए कर दी गई है।




