Fraud case in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग रोजगार दिलाने के नाम पर पहले महिलाओं के नाम पर खाता खुलवाएं, इसके बाद लाखों रुपये का लेन-देन किया गया। दरअसल, कॉलोनी की महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद रोजगार का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं से फॉर्म भरवाए। साथ ही रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100-100 रुपये लिया गया। पूरा मामला पुराना बस्ती थाना क्षेत्र का है।
Fraud case in Chhattisgarh: ठग ने महिलाओं को उनके नाम पर खाता खोलवाकर पास बुक, एटीएम जैसे सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके बाद उन खातों से पैसों का लेनदेन किया गया। इस मामले को लेकर ठगी का अहसास होने पर महिलाओं से थाना पहुंचकर शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शोभा ठाकुर नाम की महिला उनकी कॉलोनी में आई और खुद को नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताई।
Read Also- राजधानी में लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म, पुलिस जवान ने नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया हवस का शिकार
Fraud case in Chhattisgarh: उन्होंने बताया कि शोभा ठाकुर नाम की महिला कॉलोनी की सभी महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम सिखाएगी। इसके बाद ट्रेनिंग पूरा होने पर रोजगार भी दिया जाएगा। इसे लेकर पहले फॉर्म भरवाए और 100-100 रुपये लिए। फिर बाद में सिम कार्ड के नाम पर 250-250 रुपये ले लिए। सभी महिलाओं के खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड खुद अपने पास रख लिया। इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर महिलाओं के खाता से लाखों रुपये की लेनदेन की खबर है।
इस पूरे मामले को लेकर जब अमर उजाला कि टीम ने पुराना बस्ती थाना के टीआई से बात कि तो उन्होंने बताया कि महिलाओं के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया। महिलाओं के नाम पर खाता खोलवाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। मामले कि जांच जारी है।




