Weather Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, राजनांदगांव, सुकमा, सूरजपुर में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और गरियाबंद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
अब तक 999 मिलीमीटर बारिश
प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक 999.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से एक प्रतिशत अधिक है। तीन जिलों में सामान्य से अधिक और 6 जिलों में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।
Read Also- दंतैल हाथी ने वृद्ध कोरवा महिला की ली जान, एक माह के अंदर पांचवीं मौत
रायपुर का मौसम
Weather Alert in Chhattisgarh: आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
प्रदेश का तापमान
Weather Alert in Chhattisgarh: रायपुर में 33.4 डिग्री टेंपरेचर शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में दिन का तापमान 32.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में 31.8 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक रहा। जगदलपुर में 29.2 डिग्री टेंपरेचर रहा। वहीं दुर्ग में 32.6 डिग्री तापमान रहा जो औसत से 2.8 डिग्री अधिक था।




