Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिजनेसमैन की पसंद बनी बुंदेलखंड की धरती, 19 हजार करोड़ का मिला प्रस्ताव, CM मोहन ने कहा- ’30 हजार रोजगार का होगा सृजन’

    बिजनेसमैन की पसंद बनी बुंदेलखंड की धरती, 19 हजार करोड़ का मिला प्रस्ताव, CM मोहन ने कहा- ’30 हजार रोजगार का होगा सृजन’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Sagar Regional Industry Conclave
    Sagar Regional Industry Conclave

    Sagar Regional Industry Conclave:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मेंसिंगल क्लिक के माध्यम से सागर में एमपीआईडीसी के रीजनल ऑफिस का भूमिपूजन और संभाग के 6 इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर्स का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश में 19 हजार करोड़ का प्रस्ताव मिला है।

    1,564 करोड़ के निवेश से 5,900 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि असीम संभावनाओं की भूमि मध्यप्रदेश को देश का शीर्ष औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने की कड़ी में ‘Regional Industry Conclave’ में सहभागिता की। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से MPIDC के सागर कार्यालय का भूमिपूजन और सागर संभाग के 6 Investment Facilitation Centres के साथ कोयम्बटूर (तमिलनाडु) कार्यालय का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही 96 इकाइयों की स्थापना के लिए 240 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र वितरित किया। प्रदेश में लगभग 1,564 करोड़ रुपए के निवेश से 5,900 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

    Read Also-  टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए 5 दिन से आंदोलन पर छात्र, कहा- स्कूल से ‘बागरी’ सर नहीं जाएंगे…

    सागर में 19 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले
    उन्होंने कहा, सागर में आज निवेशकों की ओर से करीब 19 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं, जिससे लगभग 30 हजार रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से डबल इंजन की सरकार राज्य में Ease of Doing Business और Ease of Living से Quality of Life के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है। यहां आयोजित कृषि, डेयरी, मिलेट्स, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य, ‘एक जिला-एक उत्पाद’ सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    निवेशक बंधुओं का सीएम ने किया अभिनन्दन
    सीएम ने आगे कहा, आगे अपनी ऐतिहासिकता, अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और उद्यमशीलता के लिए सुप्रसिद्ध सागर में पधारने के लिए आप सभी निवेशक बंधुओं का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।

    सीएम ने कहा, नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश के अंदर नये-नये राजमार्ग बन रहे हैं। वन्दे मेट्रो भी मध्यप्रदेश में चलने जा रही है। बुंदेलखण्ड के विकास के लिए सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। रोजगार के लिए हमने चरणबद्ध रचनाएं बनाई हैं।

    Read Also-  मंदिरों में आज से प्रसाद को लेकर नया नियम लागू, भक्तों के लिए खबर

    3200 करोड़ का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगाएगी गीतांजलि ग्रुप
    इस दौरान गीतांजलि ग्रुप चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आज यह घोषणा करता हूं कि हम निवाड़ी में 3200 करोड़ का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगा रहे हैं, जिसके लिए मैंने आपको आमंत्रित भी किया है। हम जो इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, उससे लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    Read Also-  हैदर से हरिनारायण बने युवक के घर पर हमला, आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो बैठा अनशन पर

    सागर ग्रुप इन्वेस्टमेंट स्पिनिंग, प्रोसेसिंग और सोलर प्लांट्स में करेंगे 1400 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट
    सागर ग्रुप चेयरमैन सुधीर अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश, उन्नति की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसीज और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को जाता है। वर्तमान में भारत की 30% इंडस्ट्री मध्यप्रदेश में स्थित हैं। हम अगले 4 सालों में 1300 से 1400 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट स्पिनिंग, प्रोसेसिंग और सोलर प्लांट्स में करेंगे। मध्यप्रदेश हमारा घर है, हम दिल से यहां काम कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news latest news madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh samachar mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.