Chhattisgarh Road Accident : पेंड्रा थाना क्षेत्र के इंदिरा गार्डन नवागांव रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ जब केमिकल से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक से ACL नामक केमिकल लगातार बह रहा है, जिससे तेज गंध उत्पन्न हो रही है और आसपास के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटना में ट्रक के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक अनूपपुर अमलाई से आ रही थी। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और केमिकल के बहाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।इलाके में सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतने की अपील की गई है।




