Crime News in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भिंड में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह ने फरियादी सर्वेश यादव से जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के एवज मे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने ग्वालियर लोकायुक्त से की थी।
Read Also- भाजपा नेता ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार…
Crime News in Madhya Pradesh: लोकायुक्त टीम ने आज पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह को 8 हजार रुपए की रिश्वत की दूसरी किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी फरियादी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप मे पहले ही 2 हजार ले चुका था। फरियादी सर्वेश ने रिश्वत की पहली किस्त 2 हजार रुपए पटवारी को 14 अक्टूबर को थी दी थी। आज दूसरी किस्त के 8 हजार रुपए लेने खुद पटवारी फरियादी के घर पहुंचा था। जहां लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
Read Also- फ्लैट के अंदर इस हालत में मिली मां-बेटी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Crime News in Madhya Pradesh: वहीं आगे की कार्रवाई के लिए लोकायुक्त टीम पटवारी को सिटी कोतवाली थानें लेकर पहुंची। लोकायुक्त टीम के DSP कवींद्र सिंह चौहान, DSP बृजमोहन नरवरिया ने भिंड पहुंचकर यह प्रभावी कार्रवाई की है।




