Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा नेता ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार…

    भाजपा नेता ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read
    BJP leader arrested
    BJP leader arrested

    BJP leader arrested: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दशहरा जुलूस के दौरान पुलिस आरक्षक को भाजपा नेता ने थप्पड़ दिए। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रविवार को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर जहां सरकार पर निशाना साधा, वहीं जिले के एक भाजपा नेता ने कहा कि गिरफ्तार पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Read Also-  MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों हो रही भर्ती

    BJP leader arrested:  आरोपी अरुण चौरसिया भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है। उसकी पत्नी मैहर नगर परिषद में पार्षद है। मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को आरक्षक गुड्डू यादव एक ऑटो-रिक्शा के चालक की तलाश कर रहा था, क्योंकि ऑटो सिनेमा हॉल के पास सड़क पर खड़ा था और इसके कारण यातायात बाधित हो रहा था।

    क्या पुलिस को प्रदेश के गृहमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा नेताओं/मंत्री पुत्रों के आगे सरेंडर हो जाने के निर्देश दिए हैं ?

    आखिर किस डर से पुलिस बदनामी भरी पिटाई सह रही है? वैसे यह भद्द पुलिस की नहीं प्रदेश के मुखिया की पीट रही है, कि धमक के आगे पुलिस को मौन रहना पड़ रहा है!!

    •… pic.twitter.com/cBfVffzvoD

    — MP Congress (@INCMP) October 14, 2024

    BJP leader arrested:  अधिकारी ने बताया कि चौरसिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आरक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद यह घटना प्रकाश में आई, जिसके बाद चौरसिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (सरकारी कर्मचारी के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    Read Also-  फ्लैट के अंदर इस हालत में मिली मां-बेटी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    अधिकारी ने बताया कि चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दो साथियों की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस चौरसिया को उसके घर से स्थानीय थाने ले जाती दिख रही है। विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में क्या चल रहा है? पुलिसकर्मियों को क्यों पीटा जा रहा है? देखिए कैसे मैहर में जुलूस के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।”

    Read Also-  मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद: जमकर चले लाठी-डंडे,14 लोग घायल, 3 गंभीर रूप से घायल

    उन्होंने पूछा, ‘‘इससे पहले जबलपुर और उज्जैन में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार पार्टी के आधार पर कार्रवाई करती है। मैहर में 24 घंटे बाद कार्रवाई की गई, लेकिन जबलपुर और उज्जैन के बारे में क्या?” सिंघार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए, जिनके पास राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी है।

    मैहर जिले के भाजपा प्रवक्ता सावन जायसवाल ने कहा कि चौरसिया की पत्नी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं और हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके बारे में उचित निर्णय लेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bjp leader bjp leader arrest bjp leader arrested bjp leader arrested in lakhimpur kheri case bjp youth leader arrested coimbatore bjp leader arrested seema patra arrested
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.