MP Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गार्डन होम्स मल्टी के एक फ्लैट में मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर आईजी, एसपी समेत डॉग स्कॉड और फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।
Read Also- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों हो रही भर्ती
MP Gwalior Crime News: जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर मां-बेटी की हत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गार्डन होम्स मल्टी के फ्लैट नंबर 322 से पुलिस ने दोनों की लाशें बरामद की है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




