CM Vishnudev Sai News : हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर से विधायक दल ने नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नायब सिंह सैनी को बधाई देते अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है
नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में निश्चित ही हरियाणा राज्य प्रगति के आदर्श प्रतिमान स्थापित करेगा।




