Mahadev Satta App Case : ‘आज की रात’ गाने में जबरदस्त डांस करने वाली तमन्ना भाटिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं । एक्ट्रेस से ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन पर आईपीएल मैच को अवैध रूप से प्रमोट करने का आरोप है। इस मामले में तमन्ना से गुरुवार को ईडी ने गुवाहाटी ऑफिस में पूछताछ भी की. तमन्ना से पहले बीते साल इस मामले में ईडी ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बेटिंग ऐप को लेकर ईडी के निशाने पर कई सितारे हैं । जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस दोपहर करीबन डेढ़ बजे ईडी के ऑफिस पहुंची थीं । एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी थी । दरअसल, महादेव ऐप एक सट्टा लगाने वाली बेटिंग ऐप है, जिसमें कई तरह के गेम्स हैं । फेयरप्ले महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप की ही तरह एक सिस्टर एप्लिकेशन है जो क्रिकेट, पोकर, फुटबॉल, बैडमिंटन और कआई गेम में अवैध सट्टेबाजी के लिए प्लेटफॉर्म देती है।




