BJP’s warning to Kejriwal: भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अपनी आधारविहीन टिप्पणियों के कारण अब तक 10 बार माफी मांग चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी वे सुधर नहीं रहे हैं और लगातार दूसरी पार्टियों के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पार्टी ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में अरविंद केजरीवाल को थोड़ी शुचिता का प्रदर्शन करना चाहिए।
Read Also- राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं- डॉ. रमन सिंह
BJP’s warning to Kejriwal: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल अब तक 10 बार माफी मांग चुके हैं। उन्होंने अरुण जेटली के ऊपर गलत आरोप लगाने के बाद माफी मांगी थी। इसी प्रकार वे नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, अमित सिब्बल, अवतार सिंह भड़ाना सहित अनेक नेताओं से माफी मांग चुके हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को ऑनलाइन दिखाने और भाजपा कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी करने के मामले में भी केजरीवाल को माफी मांगनी पड़ी थी।
Read Also- निकाय-चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने 2 दिन बिलासपुर में रहेंगे जांगिड़, संगठन को मजबूत बनाने देंगे टिप्स
BJP’s warning to Kejriwal: उन्होंने कहा कि मतभेद होना लोकतंत्र में स्वाभाविक क्रिया होती है और किसी नेता पर टिप्पणी करने का विपक्षी दलों को अधिकार होता है। लेकिन ऐसा करते हुए उन्हें नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर प्रश्न खड़े कर रहे थे। ऐसा करने के चक्कर में उन्होंने गुजरात के एक विश्वविद्यालय पर भी प्रश्न खड़ा कर दिया था। इस मामले में उन्हें निचली अदालत से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक कोई राहत नहीं मिली है। प्रसाद ने कहा कि अन्ना हजारे से लेकर दिल्ली की जनता से किये किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरे हैं। दिल्ली की जनता उन्हें इसका जवाब देगी।




