Mika Singh came in support of Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या के बाद से सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस पूरे मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में कई सेलेब्स सलमान खान के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं। हाल ही में फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने भी इस मामले में अपने दोस्त सलमान खान (Salman Khan) का सपोर्ट किया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read Also- बिक गया Karan Johar का धर्मा प्रोडक्शन, इस बिजनेस टाइकून ने 1000 करोड़ की डील में खरीदी आधी हिस्सेदारी
Mika Singh came in support of Salman Khan: दरअसल, मीका सिंह (Mika Singh) ने हाल ही में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) को मिल रही धमकियों पर अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मीका सिंह (Mika Singh) ने सरेआम स्टेज पर फिल्म शूटआट एट लोखंडवाला के अपने मशहूर गाने ए गणपत की कुछ लाइनों को सलमान के लिए डेडिकेट किया है।
View this post on Instagram
सामने आए वीडियो मीका सिंह (Mika Singh) कहते दिख रहे हैं कि ”भाई रे भाई तू फिक्र न कर, उसकी मां की उसकी बहन की जो देखे इधर।’ ये बोल ए गणपत गाने की बीच की पक्तियों के हैं। इस तरह से मीका ने सरेआम अपने करीबी दोस्त सलमान खान का सपोर्ट किया है।
Read Also- सलमान खान ने दुबई से मंगाई बुलेटप्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत
Mika Singh came in support of Salman Khan: बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की मौत के बाद सलमान खान (Salman Khan) को लगातार लॉरेंस बिश्नोई की मिली धमकियों को मद्देनजर रखते हुए उनकी पर्सनल सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है और इसके साथ-साथ मुंबई बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भी सुरक्षकर्मियों की तगड़ी तैनाती की गई है। उनके शो बिग बॉस 18 के शूटिंग सेट पर भी भारी पुलिस बल और सिक्योरिटी गार्डस की निगरानी में सलमान खान (Salman Khan) काम कर रहे हैं।




