Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सलमान खान ने दुबई से मंगाई बुलेटप्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत

    सलमान खान ने दुबई से मंगाई बुलेटप्रूफ कार, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Salman Khan Latest News
    Salman Khan Latest News

    Salman Khan Latest News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हाल ही में फिर से धमकियां मिली हैं। इसके बाद वह सुरक्षा को लेकर और सतर्क हो गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक ताजा धमकी संदेश मिला है, जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस धमकी के बाद, सलमान खान ने दुबई से करीब 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी (Nissan Patrol SUV) मंगाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी भारत में उपलब्ध नहीं है, इसलिए सलमान इसे दुबई से मंगा रहे हैं। गाड़ी की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है, और इसे जल्दी मंगाने के लिए अतिरिक्त खर्च भी किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ कार में सुरक्षा के कई आधुनिक फीचर्स हैं, जिनमें विस्फोटक डिटेक्शन सेंसर, मजबूत बुलेटप्रूफ शीशे और टिंटेड ब्लैक विंडोज शामिल हैं, ताकि गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान छिपी रहे।

    Read Also-  ‘बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत…’, सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी

    पहली बार नहीं मंगवाई बुलेटप्रूफ कार
    Salman Khan Latest News:  यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने धमकियों के बाद बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी हो। पिछले साल भी उन्होंने यूएई से एक बुलेटप्रूफ कार मंगवाई थी, जब उन्हें बिश्नोई गैंग से पहली बार धमकियां मिली थीं।

    धमकियों का इतिहास और पुलिस कार्रवाई
    सलमान खान के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुखा बताया जा रहा है, जिसे सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल माना जा रहा है।

    इससे पहले, जून 2024 में पुलिस ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर उनकी यात्रा के दौरान उन पर हमला करने की साजिश का खुलासा किया था। यह साजिश तब सामने आई जब अप्रैल 2024 में उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई थी।

    Read Also-  Lawrence Bishnoi की जिंदगी पर बनेगी वेबसीरीज, कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र कैसे बना खूंखार गैंगस्टर?

    सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा की गई थी, और इसका मकसद उन्हें और उनके परिवार को मारने का था। पुलिस ने इस घटना की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की है, जिसमें यह भी उल्लेख है कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने नकली पहचान के जरिए उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियां
    Salman Khan Latest News:  2022 में सलमान खान के घर के सामने एक बेंच पर धमकी भरा पत्र मिला था, और मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक ईमेल के जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के करीब 60-70 सदस्यों ने सलमान खान की गतिविधियों की निगरानी के लिए उनके बांद्रा स्थित घर, पनवेल फार्महाउस और शूटिंग स्थानों की रेकी की थी।

    Read Also-  ‘कम से कम अपनी शक्ल तो देख लो…’ पति को ट्रोल करने वालों को Sonnalli Seygall का मुंहतोड़ जवाब

    इस साजिश की जानकारी मिलने के बाद, 24 अप्रैल 2024 को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सलमान खान की सुरक्षा अब पहले से और कड़ी कर दी गई है, और वह अपनी सुरक्षा के मद्देनजर हरसंभव कदम उठा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    lawrence bishnoi on salman khan lawrence bishnoi salman khan salman khan salman khan latest news salman khan lawrence bishnoi salman khan news salman khan security salman on lawrence bishnoi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.