Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026

    CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    • CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद
    • दिल्ली दौरे से लौटे CM साय का बड़ा बयान, अलग बस्तर राज्य की मांग पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 7, 2026 trending No Comments2 Mins Read

    कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आलदंड गांव में एक आदिवासी युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि पुलिस ने जंगल में पूछताछ के नाम पर युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसके गुप्तांग को डंडे से दबाकर शारीरिक यातना दी।

     

    पीड़ित युवक की पहचान दसरु पद्दा, पिता चैतू के रूप में हुई है। बताया गया कि उसे माओवादियों से जुड़े होने के शक में रोका गया और नाम पूछने के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिटाई इतनी गंभीर थी कि दसरु की हालत बिगड़ गई।

     

    आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसे किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय झोलाछाप डॉक्टर के पास भेज दिया गया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में पुलिस उसे कोडोनार लेकर गई, जहां एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई।

     

    घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है। आदिवासी समाज और परिजनों का कहना है कि नक्सल अभियान की आड़ में निर्दोष ग्रामीणों को डराया जा रहा है और उन पर झूठे आरोप लगाकर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

     

    शिकायतकर्ताओं ने विशेष रूप से पाखंजूर थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

     

    फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मामला गंभीर होने के कारण मानवाधिकार संगठनों और प्रशासन की भूमिका पर भी नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच के नाम पर लीपापोती होती है या वास्तव में पीड़ित आदिवासी युवक को न्याय मिल पाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #AdivasiAtrocity #AdivasiRights #CustodialViolence #groundreport #HumanRightsViolation #JusticeForDasruPadda #NaxalOperation #PoliceBrutality #PoliceExcess #RuleOfLaw chhattisgarh kanker
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.