Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Lawrence Bishnoi की जिंदगी पर बनेगी वेबसीरीज, कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र कैसे बना खूंखार गैंगस्टर?

    Lawrence Bishnoi की जिंदगी पर बनेगी वेबसीरीज, कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र कैसे बना खूंखार गैंगस्टर?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    Lawrence Bishnoi
    Lawrence Bishnoi

    Webseries on Lawrence Bishnoi to be Made: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में हैं, मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली जिसके बाद अब लगातार बॉलीवुड के भाईजान सलमान को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच अब जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर अब एक वेब सीरीज बनाई जाएगी, जिसका नाम होगा ‘लॉरेंस – ए गैंगस्टर स्टोरी’। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

    Read Also-  ‘बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत…’, सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी वेब सीरीज
    Webseries on Lawrence Bishnoi to be Made: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बार-बार धमकाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर अब एक वेब सीरीज बनाई जाएगी जिसका नाम भी पहले से ही डिसाइड कर लिया गया है। मिली जानकारी के  मुताबिक जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस इस वेब सीरीज को बनाएगा और इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने सीरीज का टाइटल भी मंजूर कर लिया है। इस सीरीज में लॉरेंस की जिंदगी के उतार-चढ़ाव और गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। बिश्नोई को साल 2014 से जेल में रखा गया है, लेकिन वो भारत और विदेशों में अपने आपराधिक नेटवर्क अब भी फैलाता जा रहा है। वो जेल में बैठकर ही एक के बाद एक अपराधों को अंजाम दे रहा है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    प्रोडक्शन हाउस के हेड का बयान
    प्रोडक्शन हाउस के हेड अमित जानी ने कहा है कि उनका मकसद दर्शकों को ड्रामा के जरिए सच्ची कहानी से जोड़ना है। इससे पहले भी उन्होंने सत्य घटनाओं पर आधारित कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ और ‘कराची टू नोएडा’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। अब ये देखना होगा कि लॉरेंस की जिंदगी के कौन-कौन से घटनाक्रम इस सीरीज में शामिल किए जाएंगे। लॉरेंस बिश्नोई की कहानी में अपराध, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए कृत्यों को पूरी गहराई से दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज के जरिए दर्शक गैंगस्टर की दुनिया की वास्तविकता और उसकी जिंदगी के रहस्यों को जान सकेंगे।

    Read Also-  Kulhad Pizza Couple की जान को खतरा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार, जानिए आखिर क्यों मिल रहीं है धमकी?

    सलमान खान के घर की बढ़ी सुरक्षा
    Webseries on Lawrence Bishnoi to be Made: इस बीच सलमान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हाल ही में मिली धमकियों के बाद मुंबई पुलिस भी सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट हो गई है। सलमान खान से 5 करोड़ रुपये देने की भी मांग की गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी व्हाट्सएप पर भेजी गई थी, जिसमें सलमान को चेतावनी दी गई थी कि अगर वो लॉरेंस बिश्नोई के साथ अपनी दुश्मनी को खत्म नहीं करते हैं, तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी जैसा ही हो जाएगा।

    ये धमकी उस समय आई है जब हाल ही में राजनीति के एक बड़ा चेहरा बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सलमान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, ताकि उन्हें किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gangster lawrence bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence bishnoi gang lawrence bishnoi gangster lawrence bishnoi interview lawrence bishnoi latest news lawrence bishnoi news lawrence bishnoi news today lawrence bishnoi salman khan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने 16 ASP अधिकारियों का प्रमोशन के साथ की नियुक्ति, जाने किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, रनवे से पहले प्लेन हुआ क्रैश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.