Chhattisgarh Latest Hindi News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर 2024 तक करने के निर्देश दिए हैं। यह वेतन नवंबर में देय था, लेकिन त्योहार के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए इसे पहले जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पूर्व वेतन मिलने से सरकारी कर्मचारी और अधिकारी त्योहार को धूमधाम से मना सकेंगे। उन्होंने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।




