ख़बरवाद डॉट कॉम, दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान यानी की घर वापस आइये अभियान को लगातार सफलता मिली है। मंगलवार को इसी कड़ी में एक 19 वर्षीय नक्सली युवती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह युवती इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत हांदावाड़ा एलओसी सदस्य के रूप में सक्रीय थी और आईईडी बम लगाने और सड़क काटने में माहिर थी।
यह जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। नक्सली युवती का नाम पुलिस ने सुशीला उर्फ़ कुमारी तरमा बताया है। कुमारी तरमा नक्सली वारदातों में भागीदार थी। इनमें आईईडी लगाना और सडक़ काटना प्रमुख रूप से शामिल थीं। इस पर पुलिस विभाग की ओर से 1 लाख का इनाम भी था। इस आत्मसमर्पण के बाद इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संख्या 144 हो गई है। जबकि अभियान के तहत कुल 568 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।




