Women’s clothing measurements: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग ने कई सख्त कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि अब पुरुष दर्जी महिलाओं का माप नहीं ले सकेंगे और पुरुष ट्रेनर्स महिलाओं को जिम या योग सत्रों के दौरान प्रशिक्षण नहीं देंगे। यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। हालांकि यह अभी प्रस्ताव है। इस पर फैसला सरकार को करना है।
Read Also- मेधावी छात्रों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी
Women’s clothing measurements: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग ने स्कूल बसों में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और महिलाओं के कपड़ों की दुकानों में महिला कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने का भी सुझाव दिया है। इन उपायों का उद्देश्य महिलाओं के लिए सार्वजनिक और वाणिज्यिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाना है।
Read Also- भारतीय वायुसेना करेगी 114 मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट की डील, अमेरिका की भी है नजर
Women’s clothing measurements: 28 अक्टूबर को लखनऊ में हुई एक बैठक में आयोग के सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग ने इन मुद्दों पर संबंधित विभागों से भी समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।




