Senior Justice Gautam Bhaduri Retirement : हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी 9 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में आज हाई कोर्ट के रूम वन में विदाई समारोह आयोजित किया गया है, जहां उन्हें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की उपस्थिति में विधिवत विदाई दी जाएगी।
Read Also : सेवानिवृत्ति से पहले नौकरी जाने पर ईपीएफओ से 75% राशि निकालने की सुविधा; नए नियमों के तहत ऑनलाइन निकासी प्रक्रिया हुई आसान
जस्टिस भादुड़ी का जन्म 10 नवंबर 1962 को रायपुर में हुआ था। उन्होंने रायपुर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद रायपुर सिविल कोर्ट में वकालत की शुरुआत की। कुछ वर्षों बाद वे जबलपुर हाई कोर्ट में कार्य करने लगे और छत्तीसगढ़ के गठन के बाद बिलासपुर में स्थापित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वकालत शुरू की।
Read Also : नहीं थम रहे भालुओं के हमले, खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर… ग्रामीणों में दहशत
करीब 13 वर्षों तक वकालत करने के बाद, 16 सितंबर 2013 को उन्हें हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान वे न्यायदान में लगातार सक्रिय रहे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन के रूप में उन्होंने नेशनल लोक अदालतों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




